शौचालय बंद होने से महिलाओं को हुई परेशानी
शौचालय बंद होने से महिलाओं को हुई परेशानी जोधपुर / मारवाड़ क्षेत्र के ओसिया में दीपावली पर्व पर घूमने आई महिलाओं को टायलेट बंद होने पर परेशानी हुई मारवाड़ क्षेत्र के गाँवो में शौचालयों में भी अवकाश रहता हैँ. जन सुविधा बंद रहने से आमजन विशेषकर महिलाओं को दिक्क़त होती हैँ. दीपावली अवकाश के चलते ओसिया में बस स्टेण्ड पर बने शौचालय बंद मिले जिससे लोगों को दिक्क़त हुई. जब स्थानीय लोगों से पेशाब करने की व्यवस्था के लिए पूछा तो उन्होंने खुले पेशाब करने को कहा. जहाँ एक और केंद्र व राज्य सरकार शौचालय सुविधा का दावा करती हैँ वही खुले में टायलेट मजबूरी बन गया है. स्थानीय निकाय एवं ग्रामीण पंचायत को राजकीय अवकाश में भी यूटिलिटी व्यवस्था को सुचारु रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि पर्यटक व जनता को असुविधा नहीं हो. जब अतिथि इस बार में सोशल मिडिया पर राजस्थान की छवि खराब करते है और सच्चाई बयान करते है तो व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगता हैँ. जिम्मेदारों को पाबंद किया जाना आवश्यक हैँ.