पुलिस प्रशासन द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर  कानून की दी जानकारी 

पुलिस प्रशासन द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर  कानून की दी जानकारी 
Photo the bhaswar times (dk@pali)

पुलिस प्रशासन द्वारा बालिकाओं को जागरूक कर  कानून की दी जानकारी 

पाली/ पुलिस थाना बगड़ी नगर के थाना प्रभारी भवानी सिंह, साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल मुकेश चौहान, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा ट्रेनर महिला कांस्टेबल शांति एवं विधि परामर्श दाता दुर्गा सैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरडावा में एक सेमिनार का आयोजन कर बालिकाओं को कानून की जानकारी दी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार  पुलिस थाना बगड़ी नगर के थाना प्रभारी भवानी सिंह सहायक उप निरीक्षक ने बालिकाओं को महिला अत्याचार, पोक्सो एक्ट एवं यातायात संबंधी जानकारी प्रदान की।

  • पुलिस थाना बगड़ी नगर से साइबर एक्सपर्ट एवं कांस्टेबल मुकेश चौहान ने बालिकाओं को साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी एवं मोबाइल का कम एवं सुरक्षित उपयोग के विषय  जानकारी दी गई।
  • पुलिस थाना बगड़ी नगर से आत्मरक्षा ट्रेनर श्रीमती शान्ति ने बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के तरीके बताएं एवं अपनी शिकायत बिना किसी डर के करने हेतु प्रेरित किया।
  •  पुलिस थाना बगड़ी नगर में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र से विधि परामर्शदाता दुर्गा सेन ने महिला संबंधी अपराध के विषय में जानकारी दी।

इस मौके पर विद्यालय के संस्था प्रधान, अध्यापक गण एवं विद्यालय की बालिकाएं आदि