गलत व अन्याय पूर्ण हुआ बर्ताव -गीतांजलि अंगमो
गलत व अन्याय पूर्ण हुआ बर्ताव -गीतांजलि अंगमो जोधपुर /सोनम वांगचुक पर शनिवार को हुई एडवाइजरी बोर्ड की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो मौजूद रहीं। इस सुनवाई के दो दिन बाद गीतांजलि ने एक्स पर एक विस्तृत पोस्ट कर कहा कि उनके पति के साथ गलत और अन्यायपूर्ण बर्ताव हुआ है फिर भी उनका विश्वास न्याय और सत्य पर कायम है। उन्होंने ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वांगचुक ने एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष अपने पक्ष में कई बिंदु रखे। उन्होंने बताया कि उन्हें बिना किसी ठोस वजह के नजरबंद किया गया। जोधपुर सेंट्रल जेल में एनएसए के तहत बंद पर्यावरण कार्यकर्ता वांगचुक ने कहा कि उनके वीडियो और बयानों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया ताकि ऐसा लगे जैसे उन्होंने कानून व्यवस्था भड़काने की कोशिश की हो जबकि उनका उद्देश्य केवल पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों को लेकर शांतिपूर्ण जागरूकता संदेश देना था।
गीतांजलि ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वांगचुक ने बोर्ड के सामने कहा कि यह न्यायिक त्रासदी है और भारतीय लोकतंत्र का मजाक बनाने जैसा है। इसके बावजूद उन्होंने संयम नहीं खोया और पूरी बैठक के दौरान शांत बने रहे।उन्होने कहा कि उनके पति ने आत्मविश्वास से कहा कि इंसाफ के घर देर है पर अंधेर नहीं। सत्य की जीत निश्चित है।गीतांजलि ने बताया कि वांगचुक का रुख स्पष्ट और दृढ़ था उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।गीतांजलि ने लिखा, वांगचुक अडिग हैं। उनका विश्वास अटल है कि सत्य की ही जीत होगी।और अहिंसा के मूल्यों के साथ खड़े हैं वही इस लोकतंत्र की असली ताक़त हैं।जब जोधपुर सेंट्रल जेल में तीन सदस्यीय एडवाइजरी बोर्ड ने वांगचुक की हिरासत की समीक्षा बैठक में उनसे तीन घंटे तक चर्चा की। वहीं गीतांजलि अंगमो ने इसे संविधान और मानवता की परीक्षा बताया।उन्होंने लोगों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.