जमाअत ए इस्लामी हिंद ब्यावर ने किए वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित
जमाअत ए इस्लामी हिंद ब्यावर ने किए वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित
रिपोर्ट मुमताज अली

ब्यावर। जमाअत ए इस्लामी हिंद की ओर से 21 नवंबर 25 से 30 नवंबर 25 तक *पड़ोसियों के अधिकार विषय* पर चलाए जाने वाले देश व्यापी अभियान के तहत राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर में विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर चिकित्सालय प्रबंधन से उप नियंत्रक नाथू लाल मेहरड़ा, राकेश पाराशर, जमाअत ए इस्लामी हिंद, राजस्थान जिला ब्यावर, अजमेर व राजसमंद के सह सचिव मुमताज़ अली, सद्भाव मंच के संयोजक रमेश यादव, डा० जावेद हुसैन, महबूब खान, मास्टर मुहम्मद सद्दाम, इंजीनियर शरफुद्दीन काठात, मास्टर तालिब खान, जमील काठात, मुहम्मद शहजाद, अजमत काठात,सद्दाम खान आदि उपस्थित थे।