जल ग्रहण एवं नमभूमि पर कार्यशाला 7 फरवरी को पुष्टिकर कॉलेज में
जल ग्रहण एवं नमभूमि पर कार्यशाला 7 फरवरी को पुष्टिकर कॉलेज में
जोधपुर /पुष्टिकर महिला महाविद्यालय एवं डेको के संयुक्त तत्वावधान में 7 फरवरी को जल ग्रहण एवं वेटलैंड नमभूमि पर कार्यशाला दोपहर एक बजे आयोजित होगी ! इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन संत सोना गिरी एवं प्रबंध समिति द्वारा किया गया !
प्राचार्य प्रो. के. के. व्यास ने बताया कि इसमें विभिन्न विशेषज्ञ भाग लेंगे डेको के अध्यक्ष डॉ. एस. एल. हर्ष ने बताया कि भारत के विभिन्न नम भूमि विशेष तौर पर राजस्थान के नम भूमि को प्रभावित करने वाले कारक पादप जंतुओं एवं पक्षी के विविधता उनके कमी के कारण वहां के पारिस्थिकी तंत्र अधिनियम सामुदायिक प्रयास वहां की आजिविता व वेटलैंड्स संरक्षण की चर्चा की जायेगी! साथ ही महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तेजेंद्र वल्लभ व्यास ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न वेटलैंड्स रामसर साइट की विस्तार से चर्चा की जायेगी !