स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि

द भास्वर टाईम्स News network(dk@pali)     

पाली स्वतंत्रता सेनानी विजयकृष्ण व्यास की 53 वीं पुण्यतिथि पर शहीद उद्यान स्थित स्वतंत्रता सेनानी शिलालेख पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। 

 ब्रिटिश सरकार के शासन में आजादी के कई योद्धा दीवानो को जेल में लम्बी सजा काटनी पड़ी थी। इन सजा काटने वालों में एक नाम स्वतंत्रता सेनानी व्यास का भी था। जिस बमकांड में व्यास का नाम उजागार हुआ था। उससे जोधपुर और मारवाड़ के साथ-साथ देश भर को दहला कर रख दिया था। बम धमाकों में लिप्त स्वतंत्रता सेनानी की हालांकि फेहरिस्त काफी लम्बी थी। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी व्यास भी शामिल थे। 10 माह के कठोर सजा के दौरान इन्हें काल कोठरी जैसे कठोर यातनायें जेलनी पड़ी थी। व्यास को जेल में यातानाऐं के कई दौर से भी गुजरना पड़ा था। जंग-ए-आजादी के इन दिवानों की बानगी को आज याद किया जाता है।इस मौके पर बालकिशन व्यास, कमलेश कल्ला, लक्ष्मीकांत कल्ला , एडवोकेट मुरली मनोहर बोड़ा, मनीष ओझा, मागुसिंह दुदावत, नरेश गुरनानी, राजु भाई शर्मा, मुरारीसिंह चौहान शामुगिरी, जीवराज बोराणा, किशन अरोड़ा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।