सवराड़ रात्रि चौपाल में हुई जनसुनवाई

सवराड़ रात्रि चौपाल में हुई जनसुनवाई

सवराड़ रात्रि चौपाल में हुई जनसुनवाई 

उपखंड अधिकारी ने किया जनसुनवाई में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा विभागीय अधिकारी को तुरन्त समाधान दिया आदेश

रिपोर्ट अब्दुल समद राही 

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ गांव में अटल सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल में जन सुनवाई का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न विभाग की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया। जिसमें उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने जनता की समस्या को विस्तार से जानकारी लेते हुए सभी विभाग के अधिकारी को समाधान करने का आदेश दिया गया। जिसमें पानी की समस्या में जनता जल में लगे कर्मचारी को हटाना, लेकज ठीक करना, बिजली विभाग के लूज तार, पोल लगाने आदि समस्या, सवराड़ अतिक्रमण हटाना, नदी का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाना, जनसंख्या के आधार पर आबादी क्षेत्र कम है जिसको आबादी क्षेत्र बढ़ाया जाय, सवराड में अंबेडकर भवन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। 

मारवाड़ तहसीलदार साहब शिवजीराम बावरी ने सभी को गिरदावरी करने, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने व हटाने के बारे में जानकारी दी गई। 

मारवाड़ विकास अधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया की पेंशन सत्यापन, आवास के फॉर्म भरने, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने अन्य के बारे में बताया गया। कृषि सम्बन्धी योजना के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशासक ममता महेंद्र कुमार ने गांव की विभिन्न विभाग की समस्या को अवगत करवाया सवराड़ नदी में दो पुलिया जल्द बनाने की मांग की, रिसानिया में राशन की दुकान खोलने, रिसानिया व सवराड़ के बीच रोड के दोनों किनारे सही करवाया जाय जिससे भामाशाह द्वारा जल्द वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ बेरा नोकडा से नदी की ओर नाला निर्माण किया जाए आदि के साथ सभी विभाग के अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। जलदाय विभाग, बिजली विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग अन्य विभागीय अधिकारी मोजूद थे। जिसमें उपखंड अधिकारी महावीर सिंह, तहसीलदार शिवजीराम बावरी,विकास अधिकारी भागीरथ सिंह, आर आई कैलाश जी, पटवारी सत्य श्री मीणा, ग्राम विकास अधिकारी विकास संबल, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार, उपसरपंच भंवरलाल भायल, वार्डपंच सोहनलाल, श्रवणलाल, हिम्मतसिंह,महावीर सिंह, देवीसिंह, बाबूलाल, नेमाराम, सतीश सोनी,शंभूसिंह,चुनीलाल,गंगाराम आदि ग्रामीण जन व महिला शक्ति उपस्थित थे।