अखिल भारतीय साहित्य परिषद पाली द्वारा लेखकों का किया सम्मान 

अखिल भारतीय साहित्य परिषद पाली द्वारा लेखकों का किया सम्मान 
Photo the bhaswar times (dk@pali)

अखिल भारतीय साहित्य परिषद पाली द्वारा लेखकों का किया सम्मान 

पाली/पाली पंचायत सभागार में अखिल भारतीय साहित्य परिषद पाली द्वारा जिले के सभी भाषाओं के लेखकों का सम्मान समारोह पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। विभाग संयोतक दिनेश कुमार मीणा एवं जिला अध्यक्ष भंवरसिंह राठौड़ चोटिला ने बताया कि सभी भाषाओं के 24 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता सेवानिवृत आईएएस वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्यामसिंह राजपुरोहित ने कहा गुरु के प्रति सच्चा समर्पण ही जीवन को सफल बनाता है।भारतीय संस्कृति में गुरु का महत्व सर्वोपरि रहा है चाहे राम हो या कृष्ण, अपने गुरु के बताये कदमों पर ही चलकर विश्व कल्याण का कार्य कर पाये हैं। संत कार्तिककृष्ण प्रभु ने कहा श्रीमद्धभागवत गीता के माध्यम से भगवान कृष्ण ने कर्म का उपदेश दिया यह सिर्फ अध्यात्मिक ग्रंथ नहीं है जिसका पठन पाठन बृद्ध लोग ही करें वरन् अपने कर्तव्य के प्रति दृढता का भाव रखने बाले प्रत्येक वर्ग के लोगों को पढ़ना चाहिए।

  •               

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. राजेश गोयल ने कहा श्रेष्ठ साहित्य का निर्माण करना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। साहित्य के माध्यम से ही अपनी नयी पीढ़ी को सुसंस्कारित कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली जितेन्द्र पाण्डेय ने कहा साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं अर्पण भी है।

विशिष्ट अतिथि डाॅ. मदन राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि जिस साहित्य को गलत रुप में प्रस्तुत किया गया उसे तर्कसंवत सही करके सत्यता को श्रेष्ठता के साथ प्रकाशित किया जाय।

वंदेमातरम शिक्षण संस्थान के निदेशक राजेन्द्र सिंह भाटी , प्रांत मीडिया प्रमुख पवन पाण्डेय , राघव प्रसाद पाण्डेय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत अध्यक्ष प्रांत अध्यक्ष डाॅ. अखिलानंद पाठक बीकानेर ने साहित्यकारों का उत्तरदायित्व है कि वह समाज की चेतना को जागृत रखे। अपनी संस्कृति अपने मूल्यों और अपनी सभ्यता परिवार तथा समाज को केन्द्र में रखकर लेखन का कार्य करें।

             इनको किया सम्मानित 

सीताराम जोशी , डाॅ. राघव प्रसाद पाण्डेय रानी, डाॅ. आशा पाण्डेय ओझा , संत हनुवंत किंकर , विजय कृष्ण नाहर व, नारायण सिंह राजपुरोहित रानी, अब्दुल समद राही अध्यक्ष शबनम साहित्य परिषद , शिव प्रताप सिंह बाघेला, डाॅ. जगवीर सिंह खंगारोत , लालाराम प्रजापत रानी, डाॅ. अजीत सिंह पुनावत, ढगलाराम बागड़ी रायपुर, मनीष कुमार अनैतिक , तृप्ति पाण्डेय , दिनेश सूत्रधार, विनोद सिंह ढालोप, हरीश सुवासिया , डाॅ. अनंत नारायण फालना, डाॅ. दीप्ति चतुर्वेदी, सत्यनारायण सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल वैष्णव जैतारण को सम्मानित किया गया।

              इस दौरान रहे मौजूद 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राहुल राजपुरोहित, शिक्षाविद् कृष्णकुमार राजपुरोहित, पुखराज शर्मा, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजेश माथुर, अकरम खां, रामसिंह गोहिल, वर्धमान भंडारी, सोहनलाल मीणा, जगदीश दिवाकर, श्रीराम वैष्णव, के सी सैनी आदि।