स्वच्छ कॉलेज’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित’
राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के चौथे दिन ‘स्वच्छ कॉलेज’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित’
पाली 20 जनवरी। राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ‘स्वच्छ कॉलेज’ थीम के अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एन एस एस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने उद्यान, खुले परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस की चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी मनीष लोठ मानवी शेखावत गोमाराम एवं मंजू देवासी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि इसे दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर विकसित करने की शपथ भी ली।
कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता रही तथा पूरे महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।