रन फॉर विकसित राजस्थान में युवाओं ने दिखाया उत्साह

Youth,showed,enthusiasm,Run,for,Vikas,Rajasthan

रन फॉर विकसित राजस्थान में युवाओं ने दिखाया उत्साह
रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन
रन फॉर विकसित राजस्थान में युवाओं ने दिखाया उत्साह

रन फॉर विकसित राजस्थान में युवाओं ने दिखाया उत्साह

दौसा। राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर रविवार अलसुबह रन फॉर विकसित राजस्थान व संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के प्रति आमजन को जागरूक किया। साथ ही फिट राजस्थान के लिए आयोजित ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ व 'संडे ऑन साइकिल' को जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने हरी झंडी दिखाकर जिलाकलक्ट्रेट से रवाना किया। प्रतिभागी वहां से सोमनाथ सर्किल होते हुए पं. नवल किशोर शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज पहुंचे। जहां दौड़ और साइकिल यात्रा का समापन हुआ। 

कार्यक्रम के शुभारंभ पर वादकों ने 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा..धुन का वादन किया। प्रतिभागियों ने हाथों में 'नव उत्थान नई पहचान, हमारा राजस्थान बढ़ता राजस्थान' का बैनर लेकर उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। इस दौरान घुड़सवारों ने दौड़ का नेतृत्व किया। वहीं साइकिल रैली भी दौड़ में शामिल हुई। जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी साइकिल चलाकर स्वस्थ व फिट रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश कुमार मीणा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी, विपिन जैन सहित बड़ी संख्या में युवा, स्काउट, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शारीरिक शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी दौड़ में शामिल हुए। दौड़ के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संगठनों, पुलिस प्रशासन, नगर निकाय एवं होमगार्ड जवानों का विशेष सहयोग रहा। स्वीप प्रभारी रामवीर सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।