शिवराजपुर सवराड़ 351 कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

शिवराजपुर सवराड़ 351 कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

शिवराजपुर सवराड़ 351 कावड़ियों ने किया जलाभिषेक

चल रे कावड़िया शिव के धाम 17 वीं कावड़ लेकर आए कावड़िया।

, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत रोड के समीप सवराड़ शिव मित्र मंडल, शिवराजपुर (सवराड़) के तत्वावधान में आयोजित 17वीं विशाल कावड़ पदयात्रा का सोमवार को भव्य समापन हुआ। श्री कृष्णा गौशाला, मांडा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह 6:50 बजे 351 कावड़ियों एवं सेवाधारियों का जत्था शिवराजपुर के लिए रवाना हुआ।

कावड़ यात्रा के शिवराजपुर पहुंचने शिवराजपुर महादेव कमेटी द्वारा व ग्राम पंचायत प्रशासक सवराड़ द्वारा महादेव मंदिर मुख्य गेट पर, भैंसा माता जी मंदिर व श्री रूप रजत शिव गौशाला आदि जगह पर ढोल नगाड़े पुष्पवर्षा एवं मालाओं , महिलाएं द्वारा मंगल गीत गाते हुए कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

शिवराजपुर महादेव मंदिर में प्रवेश के साथ ही सभी कावड़ियों ने पंडित गोपाल शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ भगवान महादेव के स्वयंभू प्रकट प्राकृतिक शिवलिंग पर पवित्र जलधारा से महाभिषेक किया। 351 कावड़ियों एवं सेवाधारियों की सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यात्रा के समापन के पश्चात शिव मित्र मंडल की ओर से सभी कावड़ियों एवं सेवाधारियों के लिए उपवास खुलवाने की व्यवस्था की गई। इसके बाद सभी श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर शिव मित्र मंडल की ओर से सभी कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं को अगले वर्ष पुनः कावड़ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिव मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं, सेवाधारियों एवं सवराड़ ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा जिसमें समस्त ग्रामवासी व महिला शक्ति उपस्थित थे।