यूपीएससी के एग्जाम में पाली जिले के सोजत की सोनिया सीरवी ने हासिल की 171वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता ।
यूपीएससी के एग्जाम में पाली जिले के सोजत की सोनिया सीरवी ने हासिल की 171वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता ।
सोजत/पाली (द भास्वर टाईम्स समाचार न्यूज नेटवर्क)
यूपीएससी 2023 के मंगलवार के घोषित हुए नतीजे में 171 भी रैंक हासिल करने वाली सानिया सीरवी का जिनका मूल गांव सोजत के पास, अटबड़ा है। सानिया ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इस सफलता पर समूचे पाली जिले और सीरवी समाज को गौरवान्वित किया है। सानिया ने आईआईटी मुंबई से की केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की है।
नाना पुखराज सीरवी रह चुके हैं आईजी सानिया ने मुंबई आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। मगर वे अपने नाना राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्ति आईजी पुखराज सीरवी की प्रेरणा से वह सिविल सेवा में जाना चाहती थीं। सानिया के पिता गोपालकृष्ण सीरवी सहकारिता विभाग जयपुर में संयुक्त रजिस्टार के पद पर कार्य रहते हैं। जबकि नाना राजस्थान पुलिस के जोधपुर रेंज के पुलिस महा निरीक्षक रह चुके हैं।
3 साल से दिल्ली में रहकर की तैयारी
सानिया ने अपनी संपूर्ण पढ़ाई पिता के साथ रहकर जयपुर में ही की। इसके बाद में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की। इसी दौरान नाना पूर्व आईजी पुखराज सीरवी ने उन्हें सिविल सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया, फिर सानिया ने दिल्ली का रुख कर लिया और वहां 3 साल रहकर कोचिंग और पढ़ाई की। दैनिक भास्कर डिजिटल से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि पढ़ाई को लेकर कोई फिक्स टाइम नहीं था लेकिन जब भी पढ़ने को बैठती तो मन लगाकर घंटों पढती। पिछले दो प्रयासों में वह परी स्टेज तक गई, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाई, फिर भी हार नहीं मानी और 2023 के तीसरे प्रयास में पी, मैन्स क्लीयर के बाद इंटरव्यू तक पहुंची और मंगलवार को घोषित हुए नतीजे में 171वीं रैंक हासिल की।