भारी मात्रा में अवैध अफीम दूध के साथ एक ट्रक जब्त
भारी मात्रा में अवैध अफीम दूध के साथ एक ट्रक जब्त
जोधपुर /ट्रक चालक हनुमानराम विश्नोई के कब्जे से कुल 29.738 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त किया हैं.अफीम तस्कर हनुमानराम ने ट्रक में अफीम तस्करी के लिए खुफिया बॉक्स बना रखा था डीएसटी एवं पुलिस थाना ओसियां ने विशेष योजना के तहत संयुक्त नाकाबंदी कर दिया कार्रवाही को अंजाम दिया
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु डीएसटी व पुलिस थाना ओसियां की संयुक्त कार्यवाही में अवैध अफीम दूध तस्कर हनुमानराम विष्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29.738 किलोग्राम अवैध अफीम दूध एवं 01 ट्रक जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्व कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निकट सुपरविजन एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के निर्देशन में दिनांक 21सितम्बर को डीएसटी कानि. हरेन्द्र लोहरा की सूचना पर थानाधिकारी ओसियां राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 मय जाब्ता व जिला विशेष टीम द्वारा तिंवरी रोड़ जाटीपुरा फाटक के आगे संयुक्त नाकाबंदी की गई दौराने नाकाबंदी एक टाटा ट्रक आरजे 46 जीए 3996 आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस जाब्ता ने रूकवाकर चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम हनुमानराम पुत्र पूनाराम जाति विश्नोई निवासी खोखरिया हाल मकान नं. 33 विष्णु कॉलोनी आरटीओ ऑफिस के पिछे पुलिस थाना माता का थान जोधपुर पूर्व होना बताया, जिसपर टाटा ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक में एक खुफिया बॉक्स बनाया हुआ मिला जिसकी तलाशी लेने पर ट्रक में बने खुफिया बॉक्स में रखा हुआ कुल 29.738 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर जब्त किया गया। मुलजिम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया एंव अवैध अफीम दूध के परिवहन में प्रयुक्त ट्रक वाहन को जब्त किया गया। अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। हनुमानराम पुत्र पूनाराम जाति विश्नोई निवासी खोखरिया हाल मकान नं. 33 विष्णु कॉलोनी आरटीओ ऑफिस के पिछे पुलिस थाना माता का थान जोधपुर को गिरफ्तार किया.
कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले डीएसटी के सउनि प्रदीप हैडकानि. विरेन्द्र खदाव हैडकानि. मदन मीणा हरेन्द्र लोहरा (विशेष भूमिका) झूमरराम श्रवणसिंह मुकनसिंह व सोहनराम तथा थाना स्तर पर थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 सउनि प्रकाश ढाका मनोहरराम धनाराम आशाराम एवं हीराराम को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा