वार्ड में आज भी आवश्यक जन सुविधाओ से है वंचित आम परेशान।
जन सुविधाओ से है वंचित आमजन परेशान
पाली द भास्बर टाईम्स News network (dk@pali)शहर के वार्ड संख्या 51अम्बेडकर नगर के निवासियों ने विद्युत पोल एवं सड़क बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया गया वार्डवासी सुकी देवी एवं पुष्पा ने बताया कि वार्ड नंबर51अंबेडकर नगर में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है जिसके कारण स्थानीय वाशिंदो को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इलाके में विद्युत पोल नहीं होने के कारण आए दिन रात्रि के समय हादसे होने की आशंका है साथ ही इलाके में छोटी-मोटी चोरियां भी होती रहती है, वही इलाके में सड़के टूटी-फूटी होने के कारण सड़क हादसे होते रहते हैं जिसमें प्रतिदिन कोई न कोई वार्डवासी गिरकर चोटिल हो रहा है। अतः शीघ्र ही वार्ड में सड़क दुरस्तिकरण एवं विद्युत पोल लगवाने की मांग की इस मौके पर संतोष कंवर, गीता, लीला, मिंकु कंवर, काजल, जीवनी देवी, संतोष ,सुनीता, डाली इत्यादि रही।