कर्नाटक के बन्नूर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 298 लोगों की हुई जांच
कर्नाटक के बन्नूर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 298 लोगों की हुई जांच
The Bhaswar Times news
पाली/सोजत । मारवाड़ के समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित मेसुरु की ओर से कर्नाटक के बन्नूर कस्बे स्थित रोटरी स्कूल में समाजसेविका गवरी देवी-कान सिंह राजपुरोहित के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच करवाई।
समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को इस प्रकार के निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का लगातार आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कोयम्बत्तूर के अरविंद नेत्र चिकित्सालय के डॉ. निकलंक मेहता, डॉ. अमर एस. एवं डॉ. डेनी प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने सेवाएं दी।
शिविर संयोजक विजयगंत बी. की देखरेख में कुल 298 लोगों की नेत्र जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श अनुसार 75 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें बस द्वारा अरविंद नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।
इस दौरान समाजसेवी महेंद्रसिंह राजपुरोहित, संतोष कंवर, राजेश सिंह, विराट सिंह, वन्या कंवर, मूर्ति, लक्ष्मी, मंजुला एवं नंजुड स्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।