मंदिर दर्शन सनातनधर्म संस्कृति रक्षा संकल्प सभा का कार्यक्रम आयोजित महंत डॉ नानक दास जी महाराज का रहा विशेष सानिध्य
मंदिर दर्शन सनातनधर्म संस्कृति रक्षा संकल्प सभा का कार्यक्रम आयोजित
महंत डॉ नानक दास जी महाराज का रहा विशेष सानिध्य
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही

बड़ी खाटू। दिल्ली छतरपुर में धर्म जागरण संस्कृति रक्षा यात्रा सम्मेलन दिल्ली प्रांत संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वय (आर एस एस) पीठाधीश्वर शिव मंदिर योग साधना केंद्र मैदान गढ़ी नई दिल्ली आचार्य श्री पंकज कृष्ण जी महाराज के पावन सानिध्य में मंदिर दर्शन सनातनधर्म संस्कृति रक्षा संकल्प सभा का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ नानक दास जी महाराज की विशेष सानिध्य रहा । धर्म जागरण संगठन के पदाधिकारियों के साथ 151 लोगों का जन समुदाय को लेकर विशेष धर्म यात्रा मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली के मुख्य मंदिर आश्रम भ्रमण किया।

विश्व प्रसिद्ध छतरपुर धाम का मां कात्यायनी मंदिर सिद्ध महात्मा बाबा संत नागपाल महाराज समाधि दर्शन और म्यूजियम, लकड़ी से बना विशालकाय रथ , मां का दरबार दर्शन लाभ कर सनातनधर्म संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।
झुगी झोपड़ी में रहने वाले सनातनी परंपरा परिवार वालों को मान सम्मान मिले और अपने आश्रमों मंदिरो में आत्मविश्वास के साथ दर्शन लाभ भंडारे की प्रसादी ग्रहण करें तथा संतसग प्रवचन में भाग ले कर अपनी नई पिढी के बच्चों में उत्तम संस्कार के साथ राष्ट्र धर्म सर्वोपरि मानते हुए मां भारती का गुणगान करते रहें। नैतिक शिक्षा संस्कार के लिए हम सबको मिलकर एक नया भारत का सपना पूरा करने का संकल्प ले कर काम करना है।
