सोजत : मातमी पर्व मोहर्रम श्रद्धा, अकीदत के साथ मनाया  युवाओं ने दिखाएं हैरतअंगेज करतब 

सोजत : मातमी पर्व मोहर्रम श्रद्धा, अकीदत के साथ मनाया   युवाओं ने दिखाएं हैरतअंगेज करतब 

सोजत : मातमी पर्व मोहर्रम श्रद्धा, अकीदत के साथ मनाया 

युवाओं ने दिखाएं हैरतअंगेज करतब 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मातमी पर्व मोहर्रम श्रद्धा, अकीदत के साथ मनाया गया। शहर में पांच मोहल्ला में पांचों ताजिये अपने मुकाम पर खड़े किए गये। हर जगह “या इमाम... या हुसैन” और “लब्बैक या हुसैन” की गूंज से पूरा वातावरण गमगीन और श्रद्धामय हो उठा। कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन की शहादत को नमः आंखो से याद किया गया। मुस्लिम समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धापूर्वक तैयार किए गए खोपड़े और खारक के साथ फूलो से बनाए गये सेहरे ताजियों पर चढ़ाए गए तथा मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं की गईं। सारे दिन शरबत छबील का दौर जारी रहा। और जगह-जगह फल फ्रूट और बिस्किट बांटे गए। 

  अखाड़े के युवक ने हैरतअंगेज और रोमांचक करतब प्रस्तुत किए। युवाओं के कौशल और अनुशासित प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा लाइसेंसदारों का साफा व माला पहनकर बहुमान किया गया। सभी जगह पुलिस का माकुल इंतजाम रहा। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में प्रसाद ग्रहण कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।