हज वेलफेयर सोसायटी की टीम नीमच का 28 जून को सालाना प्रोग्राम
हज वेलफेयर सोसायटी की टीम नीमच का 28 जून को सालाना प्रोग्राम
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
नीमच। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की सरगर्म ज़िला यूनिट नीमच (म. प्र.) तारीख 28 जून को अपना सालाना प्रोग्राम *मेधावी मुस्लिम छात्र सम्मान समारोह, कैरियर गाइडेन्स और मोटिवेशन प्रोग्राम* का इनएकाद करने जा रही है, यूनिट के इस तरह के हौसला अफ़ज़ाई वाले प्रोग्राम का यह चौथा साल रहेगा,
स्थानीय टाउन हॉल में सुबह 9 बजे से शुरू प्रोग्राम शाम 3 बजे तक चलेगा, जिसमें शिक्षा सत्र 2025-26 की बोर्ड (8th, 10th और 12th) के सालाना इम्तिहान में नुमाया मकाम हासिल करने वाले ज़िले के तकरीबन 150 स्टूडेंट्स का एजाज़ व इकराम किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार साहब रहेंगे, मोटिवेशन स्पीकर आर. एन. टी. ग्रुप, विवेकानंद ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, कपासन के चेयरमैन जनाब डॉ. वसीम खान साहब रहेंगे | कार्यक्रम के विशेष अतिथि शहर क़ाज़ी (नीमच) जनाब सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब, शहर क़ाज़ी (जावद) जनाब आदिल रज़ा क़ादरी साहब, डेपुटी कमाडेंट (सी. आर. पी. एफ.) मोहतरमा डॉ. ज़ीनत कौसर साहिबा, नीमच नेत्रालय के जनाब डॉक्टर परवेज़ मंसूरी साहब आदि रहेंगे |
नीमच में हज वेलफेयर सोसायटी के ज़िम्मेदार *हाजी इलियास खान पठान साहब* की मेहनत, लगन, सबको साथ लेकर चलने की सलाहियत, मिल-जुलकर आपसी मशवरे से काम करने की आदत, टीम के बेहतर मैनेजमेंट की कामयाब कोशिश ने आज उन्हीं की जानिब से नीमच में लगाया गया पौधा हरा-भरा होकर अपनी बड़ी शक्ल इख़्तियार कर चुका है, तालीमी इजलास में इतने सारे स्टूडेंट्स का एजाज़ व इक़राम करना यह सब टीम नीमच के हर मेंबर की कोशिश, अपनी ज़िम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिए जाने के साथ, एक दूसरे की राय, बात मानते हुए इजलास को कामयाब बनाने की हर मुमकिन कोशिश की जाती है, बहुत दिनों से चलने वाली मेहनत जब कामयाब प्रोग्राम में तब्दील होती है तो हर मेंबर इत्मीनान की साँस लेता है, ख़ुशी यह होती है कि अल्लाह ने खिदमत लिया और जो भी कोशिशे की गई उसमें कामयाबी मिली |
अल्लाह टीम नीमच के हर मेंबर को खूब जज़ाए खैर दे, उनका जज़्बा इसी तरह क़ायम रहै, नवाज़े जाने वाला हर तालिब-ए- इल्म अपनी ईमानदारी और मेहनत के बलबूते पर अपने मुस्तकबिल को रौशन बना सके, इजलास में आ रहै तमाम मेहमान की आमद को अल्लाह क़ुबूल करे - आमीन उक्त जानकारी मुक़ीत खान चेयरमैन- ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी. द्वारा दी गई।