कपड़े की दुकान में लगी आग
कपड़े की दुकान में लगी आग सुमेरपुर: शहर के दिल सर्किल स्थित एक कपड़े की दुकान में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुमेरपुर और शिवगंज से पहुंची दो दमकलों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में दुकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। समय रहते आग पर काबू पाने से आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।