शनिवार को 19 हजार विशेष अभिमंत्रित शनि रक्षा कवचों का भक्तों में निशुल्क वितरण
शनि धाम शास्त्री नगर में नववर्ष प्रथम शनिवार को 19 हजार विशेष अभिमंत्रित शनि रक्षा कवचों का भक्तों में निशुल्क वितरण।
शनि का मीन में गोचर भारत के लिए श्रेष्ठ।
शनि दशा ढैया साडेसाती से पीड़ित भक्तों हेतु रक्षा कवच संजीवनी समान।
मन्दिर दर्शन सुबह छः बजे से रात बारह बजे तक।
शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर महाराष्ट्र शिंगणापुर शनि धाम के पश्चात् भारत का दूसरा और राजस्थान का प्रथम दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम।
जोधपुर, 2 जनवरी 2026 चमत्कारिक दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर में नव वर्ष 2026 के प्रथम शनिवार को विशेष अभिमंत्रित 19 हजार शनि रक्षा कवचों का भक्तों में निशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती भी की जाएगी। यह वर्ष अति उत्तम वर्ष है भारत के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर। लेकिन इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं की आगजनी और तस्करी मार-काट युद्धो की भरमार रहेगी।
शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर के महंत ज्योतिष शिरोमणि श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि इस वर्ष शनि मीन में वर्ष भर गोचर करेंगे। इसलिए यह वर्ष भारत के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ रहेगा कई उपलब्धियां हासिल होगी। लेकिन इस वर्ष के राजा गुरु वृहस्पति और मंत्री मंगल देव होने से इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं, मार-काट, आगजनी, युद्धों की भरमार रहेगी।
पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि शनि धाम में आज 19 हजार शनि रक्षा कवचों का भक्तों में निशुल्क वितरण किया जाएगा। इन रक्षा कवचों को 88 दिन तक 19 विद्वान वेदज्ञ जनो द्वारा 23 लाख शनि रक्षा, समृद्धि, धनागमन, कष्ट निवारक मनोकामना पूरक समस्त कष्ट हरण विशेष शास्त्रोक्त शीघ्र फलदायक मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित किया गया है।
पंडित हेमंत बोहरा महंत शनिधाम ने बताया कि शनि रक्षा कवच हर मनुष्य स्त्री पुरुष चराचर जीव जगत के लिए अति उत्तम लाभदायक शीघ्र फलदाई कष्ट हरण करने वाला और शनि ढैया साडेसाती शनि महादशा से ग्रसित भक्तों के संजीवनी के समान है। शनि रक्षा कवच सभी को धारण करना चाहिए स्त्री हो या पुरुष, लड़का हो या लड़की सभी को रक्षा कवच अवश्य अवश्य धारण करना चाहिए। शनि महादशा ढैया साडेसाती से ग्रसित के अलावा सभी भक्तों को रक्षा कवच धारण करना चाहिए क्योंकि शनि देव ग्रह है और ग्रह सभी को प्रभावित करते हैं स्त्री हो या पुरुष लड़का हो या लड़की, चराचर जगत में व्याप्त समस्त सजीव जीवों को प्रभावित करते हैं। जीवन में तीन बार शनि देव हर जीव को मनुष्य स्त्री पुरुष को प्रभावित करते हैं। इसलिए रक्षा कवच सभी के लिए फायदेमंद है, शारीरिक आर्थिक पारिवारिक मानसिक समस्याएं दूर होकर समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं क्योंकि शनि देव शत्रु नहीं मित्र हैं। कर्म फल दाता विश्व न्यायाधीश है भगवान शनि देव। इनकी निष्पक्षता को देखते हुए भगवान शिव ने शनि देव को विश्व न्यायाधीश बनाया। इसलिए मनुष्य को शनि देव से नहीं बल्कि अपने कर्मों से डरना चाहिए।
आज शनिवार को शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर सुबह छः बजे से रात बारह बजे तक दर्शनार्थ खुला रहेगा।
शाम आठ बजे विशेष महाआरती की जाएगी।
शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर के महंत श्रीमाली पंडित हेमंत बोहरा ने बताया कि चमत्कारिक दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर शिंगणापुर महाराष्ट्र स्थित शिंगणापुर शनि धाम के पश्चात् भारत का दूसरा और राजस्थान का प्रथम दक्षिण मुखी शनि स्थान है जहां पर दक्षिण मुख में शनि देव हनुमान जी पीपलेश्वर महादेव के साथ विराजमान हैं शीघ्र भक्तों के कष्टों का हरण करके मनोकामना पूर्ण करते हैं। शिंगणापुर जहां साक्षात् शनि देव विराजमान हैं आज भी पूरे नगर में ताले नहीं लगते यहां तक कि बैंक में भी ताले नहीं लगते हैं। ऐसा ही चमत्कारी दक्षिण मुखी शिंगणापुर सिद्ध शनि पीठ शनि धाम शास्त्री नगर जोधपुर है।