ढाई तोला सोने की कंठी लूटी   दो गिरफ्तार                 

ढाई तोला सोने की कंठी लूटी   दो गिरफ्तार                 

ढाई तोला सोने की कंठी लूटी   दो गिरफ्तार                                      जोधपुर / महिला के गले से करीब ढाई तोला सोने की कंठी लूटने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने पता पूछने के बहाने घर के बाहर बैठी वृद्ध महिला को बातों में उलझाया और फिर झपट्टा मारकर कंठी लूटकर फरार हो गए थे।  मामला माता का थान पुलिस  थाना क्षेत्र का हैं।

पुलिस ने सलमान उर्फ सोनू (33) निवासी संजय सी कॉलोनी, प्रतापनगर और मोहम्मद अयान खिलजी (23) मूल निवासी देवी रोड, चांदणा भाखर, प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है  भदवासिया लिंक रोड निवासी पेपा देवी (75) पत्नी शंकरलाल प्रजापत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया-21 जून की शाम करीब 7:15 बजे वह अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं।

इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास आया और हाथ में एक कागज दिखाते हुए किसी पते के बारे में पूछने लगा।
रिपोर्ट में बताया- जब बुजुर्ग महिला ने खुद को अनपढ़ बताते हुए पढ़ना न आने की बात कही. तभी अचानक उस यवक ने झपट्टा मारा और महिला के गले में पहनी करीब ढाई तोला वजनी सोने की कंठी खींचकर तोड़ ली।

महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन्हें बेरहमी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश आँखों से ओझल हो चुके थे।
इस वारदात के बाद पीड़ित महिला ने अपने बेटे को घटना की सूचना दी, जिसके बाद 22 जून को माता का थान थाने में मामला दर्ज कराया गया। मामले की जाँच कर रहे सब-इंस्पेक्टर हरखाराम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।