माली समाज नयापुरा के चौधरी पद पर देवीलाल सांखला नियुक्त

माली समाज नयापुरा के चौधरी पद पर देवीलाल सांखला नियुक्त

माली समाज नयापुरा के चौधरी पद पर देवीलाल सांखला नियुक्त 

 रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। कस्बे के नयापूरा माली समाज की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से देवीलाल सांखला को माली समाज नयापुरा का चौधरी नियुक्त किया गया इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष चंपालाल सांखला पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला एवं पंचगज सोहनलाल सांखला किशन लाल कच्छवाह नैनाराम चौधरी कानाराम परिहार राजेंद्र कुमार राजेश सांखला हेमाराम भाटी अन्य नयापुरा के माली समाज के गणमान्य की उपस्थिति में देवीलाल सांखला को नियुक्त किया बैठक में समाज की एकजुट और परंपराओं को बनाए रखने पर जोर दिया।

अध्यक्ष चंपालाल सांखला ने देवीलाल सांखला को साफा व पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला ने माला पहनकर सम्मानित किया गया नव नियुक्त चौधरी देवीलाल सांखला ने माली समाज जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहां की समाज की एकता विकास और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देंगे तथा सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने माला वह साफा पहनाकर स्वागत किया तथा देवीलाल सांखला उज्जवल कार्यकाल की कामना की तथा बाद में हथाई से देवीलाल सांखला चौधरी को घर तक ढोल नगाड़े से उनको उनके निवास स्थान तक लेकर गए।