जिला कलक्टर मंत्री ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
*जिला कलक्टर मंत्री ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
पाली 23 फरवरी। जिला कलक्टर एल एन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की गत सप्ताह में विभिन्न विभागों कार्यों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिये बैठक आयोजित हुयी।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने राजउन्नति योजना, बजट घोषणाओं भूखंड आवंटन पर विस्तार से चर्चा कर विभागावार जानकारी लेकर निर्दैश दिये। साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फलैगशिप योजनाओं के बारे में प्रगति लाने के निर्दैश दिये। उन्होंने पंच गौरव योजनाओं में पांचो विभागों को आईईसी के बारे में पचांयतीराज चुनाव, आगामी दिवस में पीएम की अजमेर जिले की विजिट के बारे में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने सम्पर्क पर लागिन व पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण के लिये निर्देष दिये। साथ ही चिक्तिसा विभाग में मौसमी बीमारियां वयवंदन योजना आयुष्मान आरोग्य योजना कार्ड मां वाउचर योजना व बांगड चिकित्सालय में ओपीडी सुविधाओ सार्वजनिक निर्माण विभाग में पीएमजेएसवाई अटल प्रगति पथ सडकों के कार्य पीएचईडी में जेजेएम अमृत योजना बिजली विभाग मे पीएम सूर्य घर कृषि विधुत कनेक्शन स्थिति कुसुम योजना सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेंशन सत्यापन कार्य पालनहार योजना में प्रगति लाने के निर्दैश दिये।
साथ ही लाडो प्रोत्साहन योजना महिला एंव बाल विकास, व सहकारिता विभाग में कस्टम हायरिंग कृषि विभाग व बागवानी व डेयरी विभाग नगर निगम को मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही रसद विभाग में एनएफएसए शुद्व आहार मिलावट पर वार पशुपालन विभाग की योजनाओं शिक्षा विभाग में पीएम श्री ई फाईल के बारे में व अन्य विभागों कृषि मंडी रीको प्रदूषण नियत्रंण मंडल आदि को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रभा आईएएस बिरजू गोपाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।