जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित*

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित*

*जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित*

*ग्राम चौखा में 02 बासनी लाच्छा व मोगड़ा कलां में एक-एक नवीन योजना होंगी लॉन्च*

*भाटी चौराहा जलजोग चौराहा एवं अन्य स्थानों पर 5000 लाख रूपए की लागत से बनेंगें अंडरपास* 

*राव जोधा मार्ग घोडा घाटी रोड़ का 1000 लाख रूपए से होगा सौन्दर्यकरण एवं विकास*

*लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक 500 लाख रूपए से बनेगा फुटओवर ब्रिज*

*मुख्य स्थानों पर लगेंगें डिजिटल आउटडोर एलईडी डिस्पले पैनल*

*सड़क दुर्घटनाओं को कम करने मुख्य सड़कों पर लगेंगें स्मार्ट स्पीड डिटेक्शन सिस्टम*

*सड़क सुदृढीकरण एवं सरल व सुगम यातायात से पर्यटन को लगेंगें पंख*   

 जोधपुर। सम्भागीय आयुक्त जोधपुर एवं अध्यक्ष, जोधपुर विकास प्राधिकरण डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 23 फरवरी को प्राधिकरण के नवीन भवन स्थित बैठक कक्ष में प्राधिकरण बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जोधपुर विकास प्राधिकरण का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पारित किया गया। बैठक में आयुक्त जेडीए उत्साह चौधरी सचिव चंचल वर्मा एडीएम सिटी-प्रथम अंजूम ताहिर सम्मा जेडीए निदेशकगण उपायुक्तगण सहित डिस्कॉम राज. आवासन मण्डल पीएचईडी पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्राधिकरण बैठक में निदेशक वित्त मंजीत चारण द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव अनुसार वित्तिय वर्ष 2026-27 हेतु रूपए 1789 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी ने बताया कि जोधपुर शहर के चहूमुखी विकास एवं प्राधिकरण की आय के स्त्रोत बढ़ाने के क्रम में प्राधिकरण द्वारा शहरवासियों हेतु बजट वर्ष 2026-27 में चार नवीन योजनाएं प्रस्तावित की गई है। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम चौखा में सरदार पटेल आवासीय विस्तार योजना बासनी लाच्छा में प्रस्तावित नवीन आवासीय योजना मोगड़ा कलां में ट्रांसपोर्ट नगर एवं ऑटोमोबाईल विस्तार योजना के साथ-साथ ग्राम चौखा में नवीन आवासीय योजना प्रस्तावित की गई।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट 178900 लाख रूपए की प्राप्तियां के मुख्य स्त्रोत भूमि की ब्रिकी से आय, वर्गीकृत आवासीय योजनाओं से प्राप्तियां, भूमि रूपान्तरण से आय, नगरीय कर एवं शहरी जमाबन्दी से प्राप्तियां निक्षेपों एवं धरोहर से प्राप्तियां तथा अन्य आय यथा ऋणां से प्राप्तियां शुल्क शास्तियां ब्याज किराया डिपोजिट कार्य से प्राप्तियां वेतन से कटौती एवं अग्रिम वसूली आदि से आय का अनुमान है।

इसी प्रकार वित्तिय वर्ष 2026-27 के दौरान 178900 लाख रुपए के कुल व्यय एवं भुगतानों का अनुमान के अन्तर्गत सामान्य प्रशासन विकास कार्यों पर व्यय राज्य सरकार का अंशदान तथा अन्य व्ययों का प्रावधान रखा गया है। 

*जेडीए महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु बजट के मुख्य बिन्दु :-* 

वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकास कार्यों पर व्यय हेतु प्रस्तावित 152191 लाख रुपए के बजट प्रावधान अनुसार प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों के अन्तर्गत जोधपुर शहर में भाटी चौराहा जलजोग चौराहा एवं अन्य स्थानो पर अन्डरपास निर्माण कार्य हेतु 5000 लाख रुपए, मेहरानगढ फोर्ट के लिए राव जोधा मार्ग (घोडा घाटी रोड) के विकास सौन्दर्यकरण तथा लाईटिंग के कार्य हेतु 1000 लाख रुपए लूणी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक फुटओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण कार्य हेतु 500 लाख रुपए पंचकुंडा क्षेत्र के सौंदर्यकरण तथा संबंधित अन्य विकास कार्य हेतु 500 लाख रुपए श्री गणेश मंदिर रातानाडा में विकास एवं सौन्दर्यकरण के कार्य हेतु 600 लाख रुपए सालावास से कांकाणी तक सड़क निर्माण कार्य हेतु 500 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

 इसी प्रकार प्राधिकरण के वंचित क्षेत्रो में सीवरेज लाईन एवं एसटीपी की डीपीआर, कंसल्टेंसी एवं निर्माण कार्य हेतु 2000 लाख रुपए विवेक विहार एसटीपी से उपचारित अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग हेतू डीपीआर कंसल्टेंसी एवं आवश्यक निर्माण कार्य हेतु 1000 लाख रुपए मुख्य सडकां पर स्मार्ट स्पीड डिटेक्शन सिस्टम हेतु 175 लाख रुपए, मुख्य स्थानों पर डिजिटल आउटडोर एलईडी डिस्पले पैनल बी.ओ.टी. हेतु 400 लाख रुपए आउटर रिंग रोड जोधपुर के लिए डीपीआर कार्य हेतु 200 लाख रुपए कायलाना से सिद्धनाथ तक सड़क सुदृढीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य हेतु 300 लाख रुपए एवं जोधपुर के अनकवर्ड क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल लाईट्स लगवाने के कार्य हेतु 100 लाख रुपए का भी बजट प्रावधान किया गया है।

जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकास कार्यों पर व्यय हेतु प्रस्तावित 152191 लाख रुपए के बजट प्रावधान अनुसार श्रेणीवार मुख्यतः प्राधिकरण योजना क्षेत्र, प्राधिकरण की योजनाओं से इतर प्राधिकरण क्षेत्र शहरी क्षेत्र में विकास कार्य एवं माननीय मुख्यमंत्री बजट घोषणा एवं डिपोजिट कार्य पर व्यय किया जाएगा तथा कार्यवार शहरी क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाला-नाली निर्माण विद्युतीकरण जलापूर्ति सीवरेज यातायात सुधार, वृक्षारोपण एवं अन्य विकास कार्यों हेतु जोनवार बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पार्क, सामुदायिक भवन चारदीवारी बस क्यू शेल्टर, अन्य यूटिलिटी सेवाओं के विकास हेतु भी आवश्यक बजटीय प्रावधान किए गए है।