दिव्यांगो के लिए बने खेल स्टेडियम एवं अस्पताल की मांग

दिव्यांगो के लिए बने खेल स्टेडियम एवं अस्पताल की मांग

दिव्यांगो के लिए बने खेल स्टेडियम एवं अस्पताल

सक्षम ने दिव्यांगजनों की विभिन्न मांगो को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 पाली 23 फरवरी। सक्षम संगठन के पदाधिकारियो की ओर से दिव्यांगों की विभिन्न समस्यओ के निराकरण के मांग को लेकर जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

    संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल जोशी ने बताया कि ज्ञापन मे सभी राजकीय कार्यालयों में सुगम्य भारत योजना के अंतगर्त आवश्यक सुविधाएं यथा रैलिग युक्त रेम्प व्हीलचेयर दिव्यांगजनों के अनुकूल शौचालय जिला स्तर पर गठित निष्पादन कमेटी में दिव्यांगता के क्षेत्र में लगातार कार्य करने वाले सक्षम के कार्यकर्ताओं को शामिल करने आधार केन्द्रों पर दिव्यांगजनों के नये आधार तथा बायोमेट्रिक अपडेट नहीं होने जुड़ी समस्याओ का समाधान करने। सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगजनों के प्रति होने वाले दुव्र्यवहार पर शीघ्र कार्यवाही करने दिव्यांग पेशन पात्रता हेतु न्यूनतम वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाया जाने प्रत्येक जिला स्तर पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सर्वसुविधा युक्त आवासीय खेल स्टेडियम एवं अस्पताल का निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर झालाराम देवासी जालम सिंह राजू देवासी सुरेश जांगिड समेत संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।।