कांस्टेबल रामनिवास जाट बने हेड कांस्टेबल

कांस्टेबल रामनिवास जाट बने हेड कांस्टेबल

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सराहनीय कार्रवाई: कांस्टेबल रामनिवास जाट बने हेड कांस्टेबल

पाली/ अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने वाले पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाने स्पेशल टीम के कांस्टेबल रामनिवास जाट को उत्कृष्ट कार्य के लिए गैलेंट्री प्रमोशन देकर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। 

इस पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए।

रामनिवास जाट ने ड्यूटी के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी सतर्कता सक्रियता और मजबूत मुखबिर तंत्र के बल पर उन्होंने कई बार लाखों रुपये की अवैध शराब से भरे ट्रक और टैंकर पकड़वाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रामनिवास जाट अब तक 2 दर्जन से अधिक बड़ी शराब की खेप पकड़ने में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। उनकी इसी उल्लेखनीय उपलब्धि और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें गैलेंट्री प्रमोशन प्रदान कर हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर  प्रकाश चौधरी जय थवानी संजय चौधरी श्याम चौधरी सुनील त्रिवेदी विश्वजीत लालसिंह छोगाराम सोलंकी  गणेश आदि ने शुभकामनाएं दीं.