आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण दल रवाना

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, सोजत का दो दिवसीय शैक्षणिक एवं दार्शनिक भ्रमण दल बुधवार को पाली दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में दर्शन कर रवाना हुआ।

यह दल संस्था संरक्षक सत्तूसिंह भाटी के नेतृत्व में आशापुरा नाडोल, सोनाणा खेतलाजी, परशुराम महादेव, खीमज माता भीनमाल, 72 जिनालय, रोकड़िया भेरूजी भीनमाल, सुंधा पर्वत व जालौर किला का भ्रमण कर गुरुवार देर शाम तक वापस लौटेगा।

दल के रवाना होने पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

भ्रमण दल में व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी, पूनम भटनागर, शाहबाज खान, कौशल्या देवी, दुर्गेश व्यास, आशा माली, किरण प्रजापत, सुमन, सरस्वती, कुमकुम, मेघना नवीन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हैं।