हज 2027 को लेकर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक सम्पन्न
हज 2027 को लेकर ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी की मासिक बैठक सम्पन्न
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई की मासिक बैठक बाद नमाज़ मग़रिब कार्यालय - 2, जमजम इंटरप्राइजेज, चिलघर चौराहा, जोधपुर में सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सितंबर माह का अपडेट दिया। बैठक का मुख्य एजेंडा हज 2027 पर जाने वाले हाजियों और उनके परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवालों को लेकर था।सेक्रेटरी हाजी शहजाद अंसारी ने हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की गाइडलाइन के अनुसार जानकारी देते हुए बताया -
*1. पहली किस्त:* हज 2027 की पहली किस्त जमा हो चुकी है, इसमें कुर्बानी का पैसा शामिल नहीं है।
*2. दूसरी किस्त:* दूसरी किस्त जमा करने का सर्कुलर हज कमेटी ऑफ इंडिया जल्द जारी करने वाली है। इसमें भी कुर्बानी की रकम शामिल नहीं होगी। दूसरी किस्त जमा कराने के लिए लगभग 15 से 30 दिन का समय मिलने की संभावना है।
*3. तीसरी किस्त और कुर्बानी:* जब तीसरी किस्त का सर्कुलर जारी होगा, उसमें हज की पूरी रकम के साथ कुर्बानी का पैसा अलग बताया जाएगा।
- जिन हाजियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कुर्बानी के कॉलम में *YES* किया है, उनको तीसरी किस्त के साथ हज कमेटी द्वारा बताई गई कुर्बानी की रकम जोड़कर जमा करनी होगी।
- और जिन्होंने फॉर्म में कुर्बानी के लिए *NO* किया था, उनको सिर्फ तीसरी किस्त जमा करनी होगी। उनकी कुर्बानी की जिम्मेदारी हज कमेटी की नहीं होगी। वे अपने खर्च पर सऊदी अरब जाकर खुद इंतजाम करेंगे या मक्का में मीना पहुंचने से पहले वहां कुर्बानी की रकम जमा करा सकते हैं।
*अन्य महत्वपूर्ण बातें:*
- हज 2027 के दौरान स्मार्ट हाथ घड़ी नहीं ले जाने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष हाजी सैयद आरिफ अली ने हज ट्रेनर्स को ट्रेनिंग के नियमों के बारे में बताया। अगली मीटिंग में हज फिटनेस डायरेक्टर नौशाद अंसारी हाजियों की फिटनेस ट्रेनिंग की तारीख की घोषणा करेंगे। अंत में हाजी अब्दुल मन्नान ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।
*बैठक में मौजूद रहे:*
इरफान अली, फयाज अली, जाहिद पठान, अमीरुद्दीन, इकराम खान, अनवर बैग, मोहम्मद शरीफ खान, आमिर अंसारी, महफूज अली, शाकिर अहमद, शकील अहमद आदि।