पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था पर बैठक, क्रिटिकल बूथों पर रहेगी विशेष नजर

पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था पर बैठक, क्रिटिकल बूथों पर रहेगी विशेष नजर

पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था पर बैठक, क्रिटिकल बूथों पर रहेगी विशेष नजर

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर उपखंड कार्यालय सोजत में कानून व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश ने की।

बैठक में पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना और राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर की गाइडलाइन के अनुसार सभी दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

रिटर्निंग अधिकारी ने अधिकारियों को क्रिटिकल बूथों की पहचान, हथियारों के लाइसेंस जमा करवाने, लाउड स्पीकर व सभा की अनुमति, धारा 163 बीएनएसएस की पालना सहित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त और विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में उपाधीक्षक पुलिस सोजत, तहसीलदार सोजत, नायब तहसीलदार बगड़ी, थानाधिकारी सोजत सिटी, सोजत रोड, शिवपुरा, बगड़ी एवं चंडावल नगर सहित चुनाव शाखा से मोहम्मद रफीक आदि उपस्थित रहे।