दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल 

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल 

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। मोड़ भट्टा से सोजत रोड मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना में मनोज निवासी सोजत रोड और गोपालराम निवासी सारण को गंभीर चोट आई हैं।

घायलों को तुरंत सोजत हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोज की स्थिति गंभीर होने पर उसे अन्यत्र रैफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही सोजत थाने से हेड कांस्टेबल सफी मोहम्मद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है