जोधपुर में महिला ने लगाई न्याय की गुहार

जोधपुर में महिला ने लगाई न्याय की गुहार

जोधपुर में महिला ने लगाई न्याय की गुहार

जोधपुर। शहर में प्रतापनगर सदर थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लाला लाजपत राय कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय महिला शीला पत्नी गजेन्द्र परिहार ने पुलिस कमिश्नर जोधपुर कमिश्नरेट को एक परिवाद प्रस्तुत कर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रार्थीया द्वारा परिवाद में उल्लेखित अनुसार 14 दिसम्बर की शाम लगभग 7 बजे कॉलोनी में हुए विवाद के दौरान प्रवीण नामक युवक के साथ मारपीट का आरोप जीतू सुरेन्द्र सुनिल उर्फ बिल्लुड़ा सहित कई अन्य लोगों पर लगाया गया है। प्रार्थीया का कहना है कि जब वह व अन्य महिलाएं समझाइश के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपितों ने एक राय होकर पत्थरबाज़ी शुरू कर दी तथा महिलाओं के साथ मारपीट गहनों की छीना-झपटी एवं कपड़े फाड़ने जैसी घटनाओं को अंजाम दिया।

परिवाद में यह भी आरोप है कि हमले में प्रार्थीया के दांतों में चोटें आईं, उनकी बहन और भतीजी के साथ मारपीट हुई तथा एक वर्ष के बच्चे तक को चोट पहुंचाई गई। घटना का पूरा दृश्य पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने का दावा भी प्रार्थीया ने किया है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि पीड़िता द्वारा थाना प्रतापनगर सदर में लिखित रिपोर्ट देने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में स्टाफ ने न केवल रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार किया बल्कि उन्हें धक्के देकर बाहर तक निकाल दिया।

पीड़िता का यह कहना भी है कि 17 दिसंबर को पुलिस उपायुक्त पश्चिम कार्यालय में भी परिवाद दिया गया किन्तु वहां भी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपितों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार धमकियां दे रहे हैं।

पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से निवेदन किया है किरिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया जाएनिष्पक्ष जांच अधिकारी नियुक्त हो सीसीटीवी फुटेज खंगाला जाए छीने गए मंगलसूत्र व चैन बरामद होंनाबालिग बच्चे और महिलाओं पर हमले की FIR दर्ज की जाएपीड़िता ने कहा कि वह और उसका परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है और पुलिस की उदासीनता के कारण आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।