मेले मनोरंजन का सबसे उत्तम माध्यम : कैलाश गहलोत

मेले मनोरंजन का सबसे उत्तम माध्यम : कैलाश गहलोत

मेले मनोरंजन का सबसे उत्तम माध्यम : कैलाश गहलोत

आईएफडब्लयुजे के पदाधिकारियों ने किया मेला अवलोकन

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । मेले मनोरंजन का सबसे उत्तम माध्यम होते है जिनके जरिए तीन-तीन पीढ़ी एक साथ अपनी आवश्यक्ताओं की पूर्ति, घरेलु सामान खादय पदार्थों का आनन्द प्राप्त कर सकते है। 

उपरोक्त उदगार स्थानीय राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में अवलोकन के दौरान बोलते हुए इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्टस (आईएफडब्लयुजे) के अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने व्यक्त किए। इस मौके प्रकाश राठौड़ ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं सौहार्द के प्रतीक मेले वर्तमान में तनाव पूर्ण जीवन में औषधि का कार्य करते हैं तथा संपूर्ण परिवार को तनाव मुक्तजीवन शैली से खुशनुमा माहौल की ओर ले जाते है। इस मौके चेतन व्यास ने कहा कि एक ही छत्त के नीचे सभी प्रकार के उत्पाद मिलना एवं उपयोगी वस्तुए मिलना मेले की रौनकता में चार चांद लगा देते है। महाविद्यालय खेल मैदान में गणमान्यजनो एवं मीडियाकर्मियों ने मेगा ट्रेड फेयर का अवलोकन किया। जिसमें विभिन्न स्टॉल्स पर उपयोगी धार्मिक साहित्य , महिलाओं के लिए रसोई में उपयोग आने वाली घरेलु सामग्री आयुर्वेदिक औषधियां ,पाचक चूर्ण, आंवला विभिन्न प्रकार के मसाले, शॉल कंबल रजाईया, क्राकरी, पर्स, गर्म ऊनी स्वेटर तस्वीरें चाबी, छल्ले, चददरे ,आकर्षक झूले आधुनिक झूले ,जम्पिग जेक, पानी में गुब्बारा चलाना, झटके वाली कुर्सी प्लास्टिक, वर्चुअल रियलटी, खिलौने,पिज्जा बर्गर, फूड कोर्ट में इडली डोसा अमेरिकन भुट्टे. बर्गर ,पानीपुरी पास्ता, इडली छोले भटुरे,भेल पुरी चाट आइस क्रीम,छड़ी बर्फ गोला, सहित कई खाद्य सामग्री उपलब्ध थी। अवलोकन में मीडिया से जुड़े कैलाश गहलोत, चेतन व्यास, प्रकाश राठौड़, दिलखुश गहलोत, आमीर रजा, महावीर गहलोत, अकरम खान, मीठालाल पंवार,भुवनेश टांक, संजय परिहार, हरीश गहलोत, नत्थाराम बौराणा, अब्दुल समद राही, अशोक गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अजय जोशी, गजेन्द्र गहलोत, राकेश गहलोत सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थें।