राजपुरोहित बने निदेशक (विधि)
जेडीए के विधिक प्रबंधन को मिली नई दिशा, अरविंद सिंह राजपुरोहित बने निदेशक (विधि)
जोधपुर, दिसंबर। जोधपुर विकास प्राधिकरण में गुरूवार को अरविंद सिंह राजपुरोहित ने निदेशक (विधि) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे संयुक्त विधि परामर्शी शासन सचिवालय जयपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
निदेशक (विधि) के रूप में अरविंद सिंह की नियुक्ति से जोधपुर विकास प्राधिकरण के विधिक कार्यों न्यायिक प्रकरणों तथा प्रशासनिक निर्णयों में मजबूती आने की उम्मीद है।अरविंद सिंह को विधि एवं प्रशासनिक मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त है, जिसका लाभ जेडीए को मिलेगा।
कार्यभार ग्रहण के अवसर पर जेडीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्राधिकरण के विधिक कार्य अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से संपादित होंगे।
अरविंद सिंह मूल रूप से पाली जिले के सोकड़ा गांव के निवासी है जयपुर एवं पाली कलेक्ट्रेट में भी सेवाए दे चुके हैं.