भाजपा कार्यालय का हुआ वर्चुअल उद्घाटन
भाजपा कार्यालय का हुआ वर्चुअल उद्घाटन पाली / शहर के पांच मौखा पुलिया के पास नवनिर्मित भाजपा के तीन मंजिला कार्यालय का सोमवार दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टोंक से वर्चुअल उद्घाटन किया।
इस मौके पर पाली में जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा मंत्री अविनाश गहलोत सहित अन्य अतिथियों ने फीता खोला। सभी ने भाजपा के नए कार्यालय का निरीक्षण किया।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि ऑफिस बनने के बाद जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए प्लेटफॉर्म मिल गया है। वे कार्यालय आकर अपनी समस्या बता सकते हैं उनकी समस्या के समाधान के लिए भाजपा पदाधिकारी प्रयास करेंगे। भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के मौके जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा मंत्री अविनाश गहलोत भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी विधायक बाली पुष्पेन्द्र सिंह राणावत सोजत विधायक शोभा चौहान मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी पूर्व सांसद पुष्प जैन पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पूर्व विधायक सोजत संजना आगरी कार्यालय निर्माण संयोजक महेन्द्र बोहरा पूर्व यूआईटी अध्यक्ष पाली संजय ओझा भरत त्रिवेदी तिलोक चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।