गर्मी के कारण नरेगा का समय परिवर्तन अब प्रातः 6 से 1 बजे तक’
नरेगा का समय परिवर्तन अब प्रातः 6 से 1 बजे तक’
पाली 27 अप्रैल। जिला कलक्टर पाली ने एक आदेश जारी कर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्य समय में परिवर्तन किया है। विभागीय निर्देशों की पालना में तथा बदलते मौसम बढ़ती गर्मी एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेशानुसार, जिले सहित पंचायत समिति रायपुर एवं जैतारण क्षेत्र में संचालित नरेगा कार्यों का समय अब प्रातः 6.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक (बिना विश्राम) निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 15 जुलाई 2026 अथवा मानसून आगमन तक लागू रहेगी।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य समय से पूर्व पूरा कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में टास्क प्रपत्र में इन्द्राज करवाकर एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्य स्थल छोड़ सकता है।
-----------------------