। *सरदार समंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्रों को जैकेट व स्वेटर वितरण*
*सरदार समंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद छात्रों को जैकेट व स्वेटर वितरण*
*पशु चिकित्सालय में सर्जिकल उपकरण भेंट*
जोधपुर 13 दिसंबर । हिज हाईनेस महाराजा हनवन्त सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार समंद में जरूरतमंद छात्रों को जैकेट व स्वेटर वितरित किए गए ।
सरदार समंद पैलेस के जनरल मैनेजर सुमेर सिंह ने बताया की स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद छात्रों को 223 स्वेटर में 93 जैकेट प्रदान किए गए । उन्होंने बताया कि पशुओं के इलाज के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय सरदार समंद में काम आने वाले सर्जिकल उपकरण भी भेंट किए गए ।उन्होंने बताया कि हिज हाई नेस महाराजा हनुवन्त सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं ।
उन्होंने बताया कि मुख्य संरक्षक महाराजा गज सिंह के निर्देश से सरदार समंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिवर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं और विद्यालय में जरूरत के अनुसार फर्नीचर,पुस्तके , कंप्यूटर व अन्य सामग्री वितरित की जाती है । इस अवसर पर ट्रस्ट के जनरल मैनेजर प्रदीप गंगलानी सरपंच पुखराज व प्राचार्य बजरंगलाल खींची भी उपस्थित थे ।