विधिक जागरूरता शिविर आयोजित
विधिक जागरूरता शिविर आयोजित जोधपुर/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा निर्धारित एक्शन प्लान माह फरवरी 2026 के निर्देशानुसार डॉ. मनीष हरजाई अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर जिला एवं राकेश रामावत अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश (सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) जोधपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में चन्द्रा इन होटल रातानाड़ा जोधपुर में 11फ़रवरी 2026 को लैंगिग आधारित भेदभाव एवं असमानताओं से संबंधित विधिक जागरूरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. हरजाई ने थर्ड जेंडर को उनके अधिकारों, उनकी समाज में सहभागिता एवं सषक्तिकरण के महत्व को उजागर करने के संबंध बताकर प्रोत्साहित किया एवं आगे बढ़ने की सलाह दी।
डॉ. मनीष हरजाई सचिव ने समुदाय के हौसलों को बुलंद करने के लिए शिक्षा के अधिकारों कैरियर काउंसलिंग एवं समुदाय के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं व अधिनियमों आदि के बारे में अवगत करवाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में बराबरी सुनिश्चित करने के सम्बंध में बताया। साथ ही कार्यक्रम में लैंगिग अल्पसंख्यकों की मांग के अनुसार आश्रय कानूनी सलाह एवं मनोरोग सुविधाओं से संबंधित तथ्यों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में गोंविद सिंह संस्थापक सभ्भली ट्रस्ट वीरेन्द्र सिंह ट्रस्टी सभ्भली ट्रस्ट सेरीन प्रधान सभ्भली ट्रस्ट डॉ. दीपक कस्यप मनोचिकित्सक विवेक शर्मा जोधपुर ट्रांसजेंडर प्रतिनिधी कांता बुआ सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण समाज कल्याण विभाग के अधिकारीगण इत्यादि उपस्थित रहे।