दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के कंटेनर ने मारी टक्कर 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत
container,pickup,full,devotees,hit,Dausa,killing,11people,including,7children
दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के कंटेनर ने मारी टक्कर 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत
दौसा। सैंथल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह 3:30 बजे नेशनल हाईवे 148 पर खाटूश्याम के दर्शन कर लोट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर हाईवे पर बापी के पास हुआ है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले बताए गए है। सभी मृतक खाटूश्याम के दर्शन करके घर लौट रहे थे। पिकअप में 22 से अधिक लोग सवार थे। जिनमें से 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों की पहचान
मृतकों में प्रियंका (25) दक्ष (12) पूर्वी (3) शीला (35) सौरभ (35) अंशु (26), सीमा (25) शामिल है। जबकि चार अन्य मृतकों की पहचान फिलहाल नही हो पाई है।
दौसा से जयपुर के एसएमएस में रेफर किये व भर्ती घायलों में रीता (30), नीलेश कुमारी (22),नैतिक (6),लक्ष्य (5),प्रियंका (19),मनोज (28),सौरभ (28) व एक अन्य व्यक्ति शामिल है।
इस हादसे के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शुरूआती जांच में यह सामने आया है। कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने X पर लिखा ..कि दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतू निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही महुआ विधायक राजेन्द्र मीणा व विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे जगमोहन मीणा जिला अस्पताल दौसा पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना है। वहीं हादसे की सुचना पर राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की हर संभव मदद की बात कहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया शोक
पूर्व सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा.. दौसा में हुए भीषण सड़क हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य तथा संबल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हुं।
कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने भी इस हादसे पर दुख जताया
पायलट ने X पर लिखा.. दौसा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खाटूश्याम जी के दर्शन करके लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। मै ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
कांग्रेस के दौसा विधायक डीसी बैरवा जिला अस्पताल दौसा में पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना है।
इस हादसे का जिम्मेदार कौन
सवाल यह है की लोडिंग वाहन में सवारी कैसे। उत्तरप्रदेश से चलकर पिकअप राजस्थान बॉर्डर पार कर ली। क्या राजस्थान बॉर्डर पर कोई रोकने टोकने वाला नही था। जो राजस्थान बॉर्डर पार कर खाटूश्याम जी के पहुंच गई पिकअप..! क्या इस बीच रास्ते में कोई रोकने टोकने वाला नही था। दर्शन कर वापस उत्तरप्रदेश लौट रही पिकअप क्या रास्ते में कोई टोकने रोकने वाला नही था। ऐसे कई सवाल उठ रहे है।