पत्रकारों ने दिया धरना
पत्रकारों ने दिया धरना जयपुर /देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे का पत्रकारों की आजिविका पर प्रशासन की आड़ में बुलडोजर चलाने और बढ़ते बनावटी झूठे मुकदमों को लेकर सैकड़ों पत्रकार राजधानी जयपुर में एकत्रित हुए।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए पांच बजे के आश्वासन के बाद भी अभी तक उन्हें प्रतीक्षा करवाई जा रही है।
यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के यह हाल है तो राजस्थान में सरकार की संवेदनशीलता को भली-भांति समझा जा सकता है।
अब दो घंटे बाद भी मुख्यमंत्री कार्यालय से किसी प्रकार का कोई सकारात्मक रुख सामने नहीं आने पर संगठन ने निर्णय लिया है कि अब से एक अनिश्चितकालीन धरना शहीद स्मारक पर प्रारंभ किया जाएगा।