तालाब किनार मिला 12 साल के मासूम का शव, हाथ-पैर बंधे मिले

तालाब किनार मिला 12 साल के मासूम का शव, हाथ-पैर बंधे मिले

तालाब किनार मिला 12 साल के मासूम का शव, हाथ-पैर बंधे थे; गला रेतकर हत्या से सनसनी

 पाली मई / पाली जिले के रामासनी सादवान  गांव में 12 वर्षीय मासूम आरिफ की बेरहमी से हत्या कर शव तालाब के पास  जंगल में फेंकने की घटना से ह्ड़कंप  मच गया । बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे  और गला काटा गया था।  बच्चा सवेरे स्कूल गया शाम तक नहीं लौटा तो घर वालों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की पुलिस तांत्रिक क्रिया समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पाली जिले के सोजत क्षेत्र के रामसनी सादवान गांव में 12 वर्षीय मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चे का नाम आरिफ बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव से दूर तालाब के पास बच्चे का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

जानकारी के अनुसार मासूम के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे और धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। घटनास्थल की भयावह स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सोजत सीओ रतनाराम देवासी और शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई पुलिजाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।