छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार पाली / पुलिस ने छेड़छाड़ के दो आरोपियों को हिरासत में लिया हैँ।सादा वर्दी में तैनात पुलिस टीम मनचंलों को टोका गया तो जाप्ता को देखकर भागने लगे। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के सम्बन्ध में जागरूकता बढाने हेतु एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं कानून के बारे में जागरूक करने के सम्बन्ध में निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए । इस संबंध 14 मई को सार्वजनिक स्थानों, स्कूलो व कॉलेजों के आसपास महिलाओं व छात्राओं को छेडने वालों के खिलाफ शहर पाली में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक अमृत सोनी के सुपरविजन में रविन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली व श्रीमती नीरमा विश्नोई नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र मय जाप्ता व कालिका पैट्रोल यूनीट टीम के नेतृत्व में सादा वर्दी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पाली शहर में रेल्वे स्टेशन सरकारी स्कूल के पास खेल ग्राउण्ड के पास पंहुचकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले व उन पर फब्तियों कसने वाले मनचलों / शरारती तत्वों पर निगरानी शुरू की गई तो कुछ लड़के वंहा पर एकत्रित हो रहे थे जो रास्ते में आने व जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे व परेशान कर थे, जिनको सादा वर्दी में तैनात पुलिस टीम द्वारा टोका गया तो जाप्ता को देखकर भागने लगे जिस पर उनमें से 02 व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम राजवीरसिंह पुत्र श्री तारासिंह उम्र 22 साल निवासी वरियाला पोस्ट रूपावास थाना शिवपुरा को नेहरू उद्यान के पास से व श्याम पुत्र जगा राम उम्र 32 साल निवासी इन्द्रोका की ढाणी थाना रोहट को रेल्वे स्टेशन पाली से दस्तयाब किया जिनको यहां पर आने का कारण पूछा तो तीनों व्यक्ति आवेश में आकर कहने लगे कि हम तो रोज ही यंहा पर आते हैं। व्यक्तियों से रास्ते में आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने व यहाँ पर आने का कारण पूछा तो आवेश में आ गये और पुलिस जाप्ता के साथ उलझने लगे, जिस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों मनचलों राजवीरसिंह व श्याम को अपराध धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।पाली पुलिस का इस डिकॉय ऑपरेशन का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेल्वे स्टेशनों, मॉल, सिटी सेंटर, स्कूल, कॉलेज और पार्कों में महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वालों की पहचान कर कार्यवाही करना रहा है। पाली पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा ऐसे अभियान आगे भी अचानक चलाए जाएंगे। पुलिस टीम ने वंहा पर मौजूद महिलाओं से आपात स्थिति में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने व ऐप के सॉस फीचर का उपयोग करने की भी अपील की गई तथा महिला हेल्पलाइन 1090 व विभिन्न हेल्पलाईन के बारे में भी जानकारी दी गई।