रोहट नगर विकास संघर्ष समिति का गठन,एस कंसारा अध्यक्ष नियुक्त

रोहट नगर विकास संघर्ष समिति का गठन,एस कंसारा अध्यक्ष नियुक्त
रोहट नगर विकास संघर्ष समिति का गठन,एस कंसारा अध्यक्ष नियुक्त

रोहट (पाली)। रोहट नगर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर रोहट नगर विकास संघर्ष समिति का गठन किया गया। रामदेवरा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का चयन किया।

सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कंसारा, उपाध्यक्ष पद पर खीमाराम देवासी, सचिव पद पर राकेश मोदी तथा कोषाध्यक्ष पद पर दीन मोहम्मद लौहार व मुख्य संरक्षण पद पर गणपत लाल दवे व मार्गदर्शक में लादूराम जाट,किशोरसिंह व गुलाबसिंह को मनोनीत किया गया।

बैठक में रोहट नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी बैठक आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नगर के विकास एवं आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए संबंधित विभागों एवं प्रशासन के समक्ष समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान किशोर सिंह,गुलाबसिंह,कुंदन दास ,आफताब कुरेशी, मदनसिंह भाटी,जितेंद कंसारा  सहित मौजूद रहे।