खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा - जैन
खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा - जैन
पाली 10 दिसंबर। शहर के खैरवा रोड स्थित कंकू विजय महाविद्यालय कॉलेज बुधवार को सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमे खेलकूद एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ करण सेन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निर्देशक अभिषेक जैन एवं समन्वयक दिनेश विश्नोई द्वारा माॅ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर निर्देशक जैन ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक भाग है जिससे शरीर तुस्त व मजबूत रहता है उन्होने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियो मे छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। वही डॉ.सैन ने सांस्कृतिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों को प्रशिक्षण का हिस्सा बताते हुए सर्वांगीण विकास की बात पर जोर दिया। आशु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनीता भावना और अन्य प्रशिक्षणर्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लियाकविता प्रतियोगिता मे मनीषा चैधरी, भावना ने कविता पाठ किया गायन प्रतियोगिता मे गजेंद्र जांगिड़ प्रवीण प्रजापत ने अपनी सुरीली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाद विवाद प्रतियोगिता गोला फेक लम्बी कूद ऊँची कूद बाधा दौड़ प्रतियोगिता रखी गई कार्यक्रम में डॉ सुरेंद्र शर्मा डॉ अंजना अरोड़ा प्रवीण द्विवेदी लता महावर नेमीचंद चंद्र प्रकाश सेन सूर्य प्रताप सिंह मानसी शर्मा प्रीति परिहार प्रदीप जोशी गोविंद सेन सभी व्याख्याता ने अपना अपना योगदान दिया।