सवराड़ बाबा रामदेवजी का 142 वां मेला 23 को भरेगा।
सवराड़ बाबा रामदेवजी का 142 वां मेला 23 को भरेगा।
22 अगस्त को विशाल वरघोड़ा व भजन संध्या ।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी सवराड़ संत महात्मा श्री श्री 1008 गेनाराम जी महाराज के जीवित समाधि स्थल पर लोग देवता बाबा रामदेवजी का 142 वॉ मेला 23 अगस्त को भरा जाएगा व विशाल वरघोड़ा, भजन संध्या 22 अगस्त को होंगी। जिसमें मुख्य कलाकार किशोर पालीवाल सुमेरपुर, दिव्या वैष्णव जोधपुर, दिलशान मनचला जोधपुर, मुकेश नायक शिवराजपुर सवराड़, झांकी निखिल कोमल राव ग्रुप नाडोल, एंकर अनिल मारू आदि प्रस्थिति देंगे।
साथ 22 अगस्त को 4 बजे विशाल वरघोड़ा निकाला जाएगा जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर खेजड़ा में जायेगी उसने बाहर से आए हजारों भक्तों व ग्रामीणों द्वारा भाग लिया जाएगा।
सभी को देखते हुए मंदिर पुजारी परिवार व ग्रामीणों द्वारा तैयारी की जा रही है । जिसमें मंदिर साफ सफाई, मेला चौक साफ सफाई, मंदिर रंग रौनक सजावट व बाहर से आने वाले भक्तों की ठहरने की व्यवस्था आदि की तैयारियां की जा रही है।
जिसमें पुजारी माणकलाल, भानाराम, नारायणलाल, प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत, चुन्नीलाल , प्रेम सरगरा, प्रवीण शर्मा,देवीसिंह ,कैलाश, चुन्नीलाल, मुकेश, महावीर सिंह आदि ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए है।