बिजोवा में 24 मई को विराट काव्य गोष्ठी
बिजोवा में 24 मई को विराट काव्य गोष्ठी
रानी, 15 मई। निकटवर्ती बिजोवा गांव स्थित भगवान महावीर गौशाला परिसर में 24 मई को विराट काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम राष्ट्रीय कवि एवं मंच संचालक युगराज जैन की अध्यक्षता एवं सानिध्य में आयोजित होगा।
युगराज जैन ने बताया कि काव्य गोष्ठी में चयनित कवि भाग लेंगे। उन्होंने इच्छुक कवियों से आग्रह किया है कि वे 22 मई तक अपना नाम मोबाइल नंबर 9820156598 पर भेज दें, ताकि कार्यक्रम की उचित व्यवस्थाएं की जा सकें।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। पत्रकारों से भी 22 मई तक अपनी स्वीकृति भेजने का अनुरोध किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों में उत्साह देखा जारहा है।