रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट का किया भव्य स्वागत

रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट का किया भव्य स्वागत

रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट का किया भव्य स्वागत 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

मेड़ता सिटी। समाजसेवी व ब्लड कोर्डिनेटर,जय हिन्द ब्लड फाउंडेशन, मेड़ता सिटी के अध्यक्ष और ऑल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वैलफेयर संस्थान के प्रदेश सचिव व रक्तवीर मोहम्मद शाहीद सिलावट के मध्यप्रदेश जाते समय चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर काजी पिया ब्लड फाउंडेशन, चित्तौड़गढ़ के संस्थापक मुबारिक खान पठान साहब,फरीद भाई साहब और जुबेर खान साहब ने माला पहनाकर पुरजोर तरीके से स्वागत किया।

           इस मौके पर काजी पिया ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक मुबारिक खान पठान ने कहा कि मोहम्मद शाहीद सिलावट लम्बे समय से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं और इन्होंने 30बार रक्तदान किया है और आज तक 4328लोगो के लिए ब्लड की व्यवस्था करवाई है। हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था करवाने के लिए चौबीस घंटे तैयार रहते हैं।

         इस मौके मोहम्मद शाहीद सिलावट ने मुबारिक भाई,फरीद भाई और जुबेर भाई का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि काजी पिया ब्लड फाउंडेशन हमेशा जरूरतमंद लोगों के लिए अनेकों कार्यक्रम करते रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही इस संस्थान के बैनर तले आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम और एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया। ये संस्थान लम्बे समय से समाजसेवा के क्षेत्र में मुबारिक खान साहब के सफल नेतृत्व में परचम लहरा रहा है। आज़ इस भीषण गर्मी में भी इन तीनों भाईयों ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर मेरा शानदार इस्तकबाल किया।मै आजीवन इनकी मोहब्बत का आभारी रहूंगा

        फरीद भाई और जुबेर भाई ने भी मोहम्मद शाहीद सिलावट से गले मिलकर समाजसेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का विश्वास दिलाया।