गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था : गय्यूर कुरैशी
इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा से याद किया
गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था : गय्यूर कुरैशी
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । स्थानीय कांग्रेस भवन में प्रियदर्शिनी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। उपस्थित जन ने उनकी तस्वीर पर फूलों की माला पहनाकर उन्हें अकीदत के फूल पेश किए। इस मौके महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गय्यूर अहमद कुरैशी ने कहा कि गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था। आज भी वह सपना साकार नहीं हो पाया है। सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके।
इस अवसर पर सत्यनारायण टांक, इरशाद सिलावट, बालमुकन गहलोत, महेश गहलोत, जगदीश पाराशर, महेंद्र पालरिया, असलम मेहर, प्रकाश पंवार, मांगीलाल देवड़ा, रामचंद्र खाटक मौजूद थे।