कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं पर एक आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पाली की उपनिदेशक महिला अधिकारिता भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान, विभाग की सुपरवाइज़र कविता परिहार ने छात्राओं को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इनमें निःशुल्क आरएससीआईटी कोर्स, निःशुल्क आरएससीएफए कोर्स, शिक्षा सेतु योजना, लाड़ो प्रोत्साहन योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, डायन प्रथा उन्मूलन तथा बाल विवाह निषेध कानून शामिल थे।
परिहार ने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसका लक्ष्य उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की ये पहले बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।