बार काउंसलिंग का राजस्थान चुनाव सपन्न
बार काउंसलिंग का राजस्थान चुनाव सपन्न
The Bhaswar Times News
*बार काउंसिल आफ राजस्थान चुनाव शांति एवं सौहार्द पूर्ण पाली में हुई संपन्न*
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी बार काउंसिल आफ राजस्थान एवं अध्यक्ष अभिभाषक मंडल पी. एम.जोशी ने बताया की विधि व्यवसाय जगत में राजस्थान की सबसे बड़ी उच्च संस्था बर काउंसिल आफ राजस्थान के चुनाव पाली न्यायालय परिसर के न्यू अधिवक्ता चेंबर के भूतल बिल्डिंग में राजेंद्र कुमार जिला न्यायाधीश पाली की देखरेख एवं मॉनिटरिंग में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री शरद तंवर विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोरा एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी नियंत्रण व निर्देशन के तहत पुलिस प्रशासन तथा संपूर्ण प्रदर्शित के साथ वीडियो ग्राफी कर संपन्न हुए, साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट श्री विमलेंद्र सिंह मय जाता चुनाव मतदाता मतदान केंद्र पर पूरे दिन में व्यवस्था एवं पुलिस जाप्ता सहित उपस्थित हुए तथा पाली शहर में पूर्ण रूप से चुनाव शांति एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराए गए!

निर्वाचन मंडल में सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में महेंद्र सिंह मेड़तिया, गजेंद्र सिंह मेड़तिया,किरण मीणा,प्रकाश तलेसरा ने ने टीम सहित महत्वपूर्ण निर्वाचन में योगदान दिया,कौंसिल ऑफ़ राजस्थान में रजिस्टर्ड कुल मतदाता 863 अधिवक्ता है जिनमें से 619 अधिवक्ताओं ने प्राप्त 8:00 से लेकर शाम 5:00 तक अपने मत का उपयोग किया अर्थात 71% मत हुआ चुकी बार काउंसिल आफ राजस्थान चुनाव में करीब 234 उम्मीदवार थे तथा व्यवस्था के अनुसार वह समय की बचत हेतु कल 12 काउंटरों पर मतदाताओं ने अपने मतों का शांतिपूर्वक वह आराम से मतदान किया अप निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह राजपुरोहित,कमलेश दवेरा एवं जब्बर सिंह हाथलाई द्वारा बर काउंसिल ऑफ चुनाव हेतु अभिभाषक मंडल कार्यकारिणी सहित 30 सदस्य टीम द्वारा मत क्रमांक ढूंढने स्लिप बनाने स्याही फोल्डिंग मत पत्र ऑनलाइन पहचान मोबाइल बैठक व्यवस्था कंप्यूटर वर्क में चाय पानी तथा लंच सहित अलग-अलग समितियां का गठन कर, मॉनिटरिंग कर शांतिपूर्ण मतदान करवाया गया. निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में अर्जुन राठौड,कुन्दन चौहान,सद्दाम काजी,मुकेश आर्य प्रवीण साहू,हेमाराम परिहार,रज्जब अली,कुसुमलता मेवाड़ा,मोनिका वैष्णव,आशा पुन्नड़,डिंपल पवार,मोनिका पूरी,कुसुम लता पंवार,अल्ताफ खान, मोहित कुमार सहित कई अधिवक्ताओं ने भरपूर योगदान दिया!