पोषाहार की गुणवत्ता एवं पोष्टिकता की जांच
पोषाहार की गुणवत्ता एवं पोष्टिकता की जांच
पाली 23 अप्रैल। उपखंड अधिकारी ने गुरूवार को विभिन्न राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयो का निरीक्षण कर विधार्थियो के लिए बनने वाले पोषाहार की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की।
जानकारी के अनुसार गुरूवार को उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत ने पंचायत समिति क्षैत्र हेमावास के राजकीय उच्च माध्यमिक एवं राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का आकस्म्कि निरीक्षण कर वहा पोषाहार एवं पन्नध्याय बाल गोपाल योजना कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होने पोषाहार की गुणवत्ता एवं पोष्टिकता की जांच के लिए स्वंय विधार्थियो के साथ बैठकर उसका स्वाद चखा। निरीक्षण के दौरान छात्र नामांकन उपस्थिति लाभान्वित छात्रो की संख्या भोजन की पर्यवेक्षण व्यवस्था मूलभूल सुविधाए यथा रसोईघर की उपलब्धता गैस कनेक्शन खाधान की उपलब्धता, भंडारण की व्यवस्था मैन्यू अनुसार भोजन वितरण कुक कम हेल्पर की मानदेय राशि का भुगतान लेखा संधारण बाल गोपाल योजना मे दुग्ध की स्टाॅक स्थिति मिल्क पाउडर की उपलब्ध मात्रा आदि की जानकारी ली। इस मौके पर संस्थाप्रधान श्रीमती अश्विनी देपन समेत शाला स्टाफ मौजूद रहा।